बुधवार, 7 दिसंबर 2011

NATO

नाटो क्या है ;- नार्थ एत्लान्तिक ट्रीटी आर्गनाइजेशन का संछिप्त रूप नाटो एक अंतरसरकारी सैन्य गठबंधन है/ इसका गठन नार्थ अतलांतिक समझौते के तहत 4 अप्रैल 1949 को हुआ था / इसका मुख्यालय ब्रुसेल्स में है / शुरूआती वर्षों में यह सिर्फ राजनितिक संगठन था पर बाद में सैन्य कारवाईयों के लिए भी इसका इस्तेमाल किया जाने लगा / नाटो के गठन की रुपरेखा 17 मार्च 1948 को ब्रुसेल्स में बेल्जियम ,नीदरलैंड ,लक्जमबर्ग ,फ़्रांस ,और ब्रिटेन के बीच तैयार हुआ / सभी देश इस बात पर सहमत हुए कि युरोप या उत्तरी अमेरिका के किसी भी सदस्य देश पर यदि  हमला होता है ,तो उसे पुरे संगठन पर हमला माना जायेगा और पूरा संगठन  मिल कर उसका विरोध करेगा / नाटो ने अपने सगठन में अब तक सात बार विस्तार किया है /इस समय नाटो के सदस्य देशों की संख्या 28 है ,जिसमे अल्बानियाँ,कनाडा,डेनमार्क,जर्मनी,यूनान ,हंगरी ,पोलैंड,पुर्तगाल,नार्वे,स्पेन,तुर्की,ब्रिटेन,अमेरिका,जैसे देश शामिल है / नाटो अपने सभी 28 देशो की सामूहिक जिम्मेदारी से नियंत्रित होता है / इसकी पूरी संरचना तीन भागों में बटी है -नाटो परिषद,नाटो संसदीय सभा और सैन्य संरचना / नाटो परिषद में देशों के प्रतिनिधि होते हैं ,नाटो संसदीय सभा रणनीति बनाती हैं और देशों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारी मिल कर सैन्य संरचना बनाते हैं यह इकाई नाटो सैनिकों को दिशानिर्देश देती है /  जनार्दन त्रिपाठी मोबाईल नम्बर 09005030949 .